इनोवेट4एनपीएस हैकथॉन 2026 आईआईटी कानपुर में संपन्न

 

   
  • PFRDA-SIIC पहल ने भारत की पेंशन प्रणाली के लिए नए समाधान प्रस्तुत किए

कानपुर , 24 मार्च 2026: पेंशन फंड विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ( PFRDA) और स्टार्टअप इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर (SIIC) , आईआईटी कानपुर की संयुक्त पहल ‘इनोवेट 4 एनपीएस हैकाथॉन 2026 – पिच डे’ का आईआईटी कानपुर में सफल समापन हुआ। यह हैकथॉन सार्वजनिक नीति , वित्तीय अवसंरचना और तकनीकी नवाचार के संगम का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ।



आज के समय में भारत धीरे-धीरे वृद्ध होती जनसंख्या की ओर बढ़ रही है, ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना एक जरूरी मुद्दा बन गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह हैकाथॉन ने इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और तकनीकी विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर नेशनल पेंशन सिस्टम ( NPS) को मजबूत बनाने के लिए नए समाधान विकसित करने का अवसर दिया।


यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं थी, बल्कि एक ऐसा मंच था जहां विचारों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुसार परखा गया। हैकाथॉन का मुख्य विषय डिजिटल ट्रस्ट (विश्वास) था। इसका उद्देश्य आने वाले दशकों में करोड़ों भारतीयों के सेवानिवृत्ति योजना से जुड़ने के तरीके को नए सिरे से परिकल्पित करना था।


पिच डे के दौरान एक व्यवस्थित और कई चरणों वाली प्रक्रिया के तहत चयनित टीमों ने अपने आइडिया प्रस्तुत किए। जूरी में नीति-निर्माता, उद्योग विशेषज्ञ और क्षेत्र के जानकार शामिल थे। चर्चा में स्केलेबिलिटी, नियमों के अनुरूपता, व्यवहारिक वित्त और यूजर ट्रस्ट जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।


इस कार्यक्रम में नेटवर्किंग और विभिन्न क्षेत्रों के बीच सहयोग को भी बढ़ावा मिला। साथ ही, Abhivyakti प्रदर्शनी ने डीप-टेक और पब्लिक सिस्टम्स से जुड़े नए नवाचारों को भी प्रदर्शित किया।


कार्यक्रम के दौरान PFRDA के अध्यक्ष श्री शिवसुब्रमण्यम रमन ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सार्वजनिक वित्तीय प्रणालियों के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने बताया कि इस हैकाथॉन से निकलने वाले समाधान केवल डिजिटल सुधार नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में बदलाव का संकेत देते हैं।


हैकाथॉन के अंत में चार विजेता टीमों को सम्मानित किया गया: आदित्य वीर सिंह और पंकज गोयल (विजेता टीम 1), गर्वित जोशी और लक्षित जोशी (विजेता टीम 2), अकबर अली , Aadrila Technologies Pvt. Ltd. (विजेता टीम 3) और कुलदीप पराशर , PensionBox (विजेता टीम 4)।


इसके अलावा, NPS से जुड़े विभिन्न मुद्दों—जैसे ऑनबोर्डिंग, यूजर एंगेजमेंट, डेटा एनालिटिक्स और सिस्टम की कार्यक्षमता—पर काम करने वाली टॉप 12 फाइनलिस्ट टीमों को भी सराहा गया। इनमें प्रकाश सोमैया, वेदा अरविंद, द्वीप सोलंकी, शिवम द्यानेस्वर राउत, आर्यजीत झा, रेवन्थ संपतिराव, विश्वेश्वर मेंसुमाने, अनन्या बीजू और श्रीहरि कौशिक सहित कई प्रतिभागी शामिल रहे।


जैसे-जैसे भारत में NPS का विस्तार हो रहा है, ऐसी पहलें भविष्य की एक स्पष्ट दिशा दिखाती हैं—जहाँ नीतियाँ केवल कागज़ों पर नहीं, बल्कि प्रयोगों से सीखकर बनती हैं; तकनीक का उपयोग लोगों के हित में किया जाता है; और नवाचार का उद्देश्य छोटे-छोटे बदलाव नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम में सकारात्मक परिवर्तन लाना होता है।


PFRDA के बारे में


पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के अंतर्गत एक वैधानिक संस्था है। यह देश में पेंशन सेक्टर को नियंत्रित, विकसित और संचालित करती है, ताकि निवेशकों के हित सुरक्षित रहें।


SIIC, IIT कानपुर के बारे में


साल 2000 में स्थापित SIIC, IIT कानपुर भारत के प्रमुख टेक्नोलॉजी बिजनेस इनक्यूबेटरों में से एक है। 500 से अधिक स्टार्टअप्स के साथ, यह रक्षा, एयरोस्पेस, फिनटेक, हेल्थकेयर और सस्टेनेबिलिटी जैसे क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देता है। यह FIRST (Foundation for Research & Innovation in Science & Technology) के अंतर्गत कार्य करता है।


आईआईटी कानपुर के बारे में


1959 में स्थापित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका 1,050 एकड़ का हरा-भरा परिसर शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों से समृद्ध है। संस्थान में 20 विभाग, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम, 27 केंद्र और तीन विशेष स्कूल हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को समाहित करते हैं। 570 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9,500 से अधिक छात्रों के साथ, आईआईटी कानपुर नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी बना हुआ है।

 

 

Birds at IIT Kanpur
Information for School Children
IITK Radio
Counseling Service