अपनी प्राथमिकता निर्धारित करें
फ़ॉन्ट स्केलिंग
अप्राप्ति
पृष्ठ अनुमापन
अप्राप्ति
रंग समायोजन
भा.प्रौ.सं.कानपुर

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का C3iHub करेगा HACK IITK 2026 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन

Grand Finale of Hackathon 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर का C3iHub करेगा HACK IITK 2026 के ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन

Kanpur , 7 April 2026

Source: Information and Media Outreach Cell, IIT Kanpur

कानपुर, 07 अप्रैल 2026: C3iHub, जो कि भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) का टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब है, ने HACK IITK 2026 के ग्रैंड फिनाले की घोषणा की है। यह फिनाले 9–10 अप्रैल 2026 को IIT कानपुर परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रमुख शोधकर्ताओं, इंजीनियरों और शिक्षकों द्वारा शुरू किया गया यह हैकाथॉन अब साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाला एक वैश्विक मंच बन चुका है।

इस वर्ष का मुख्य विषय क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर सिक्योरिटी है, जिसमें नेटवर्क सुरक्षा, क्रिप्टोग्राफी, हार्डवेयर सुरक्षा, IoT और AI सुरक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक और साइबर अपराध रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। इस आयोजन की विशेषता स्वतः विकसित “C3iHub Arena” प्लेटफॉर्म का उपयोग है, जो प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन, लाइव CTF प्रतियोगिता में भाग लेने और समाधान जमा करने की सुविधा एक ही डैशबोर्ड पर प्रदान करता है।

ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने की यात्रा दो महीने पहले शुरू हुई थी, जिसमें 9000 से अधिक प्रतिभागियों ने 1300 से अधिक टीमों के रूप में भाग लिया। MCQ आधारित परीक्षाओं, कोडिंग चुनौतियों और प्रारंभिक CTF राउंड जैसे कई कठिन राउंड्स के बाद केवल सर्वश्रेष्ठ टीमें ही अंतिम राउंड तक पहुंच सकीं।

कुल 48 टीमें (162 प्रतिभागी) ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुई हैं, जिनमें 24 टीमें CTF ट्रैक और 24 टीमें सॉल्यूशन ट्रैक में प्रतिस्पर्धा करेंगी। CTF ट्रैक में प्रतिभागी वास्तविक साइबर सुरक्षा चुनौतियों को हल करेंगे, जबकि सॉल्यूशन ट्रैक में टीमें उद्योग से जुड़े समस्याओं के समाधान विशेषज्ञ जूरी के सामने प्रस्तुत करेंगी।

यह ग्रैंड फिनाले सरकार, शिक्षा और उद्योग जगत के लीडर्स को एक मंच पर लाएगा, जहां वे सहयोग और विचार-विमर्श करेंगे। MeitY और रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि, Zscaler और अडानी साइबर सिक्योरिटी के विशेषज्ञ पैनल चर्चा और इंटरैक्टिव सत्रों में भाग लेंगे।

इस कार्यक्रम में सुरक्षित डिजाइन आधारित नवाचार और साइबर सुरक्षा में AI की भूमिका पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उभरते साइबर खतरों, नवाचार और करियर अवसरों पर इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित होंगे, जो साइबर सुरक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

प्रतिभागी 30 लाख रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसके अलावा उन्हें Zscaler सर्टिफिकेशन वाउचर, इंडस्ट्री मेंटरशिप, इंटर्नशिप और वैश्विक साइबर सुरक्षा क्षेत्र में करियर के अवसर भी प्राप्त होंगे।

इस आयोजन को कई साझेदारों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें Zscaler (नॉलेज पार्टनर), SecuredApp, Saptang Labs, Cyethack Solutions, Forensic CyberTech और Hommi Technovation (टेक्नोलॉजी पार्टनर), Ideas Matter Most और Association of Indian Universities (आउटरीच पार्टनर), तथा CSJMU कानपुर और AKTU (एजुकेशनल पार्टनर) शामिल हैं।

आईआईटी कानपुर के बारे में

1959 में स्थापित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका 1,050 एकड़ का हरा-भरा परिसर शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों से समृद्ध है। संस्थान में 20 विभाग, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम, 27 केंद्र और तीन विशेष स्कूल हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को समाहित करते हैं। 570 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9,500 से अधिक छात्रों के साथ, आईआईटी कानपुर नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी बना हुआ है।