अपनी प्राथमिकता निर्धारित करें
फ़ॉन्ट स्केलिंग
अप्राप्ति
पृष्ठ अनुमापन
अप्राप्ति
रंग समायोजन
भा.प्रौ.सं.कानपुर
  • मुख्य पृष्ठ
  • प्रेस विज्ञप्ति
  • आईआईटी कानपुर के C3iHub और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा “साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटिक एआई” पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की घोषणा

आईआईटी कानपुर के C3iHub और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा “साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटिक एआई” पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की घोषणा

Agentic AI for Cybersecurity

आईआईटी कानपुर के C3iHub और नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी द्वारा “साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटिक एआई” पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम की घोषणा

कानपुर , 26 May 2026

Source: Information and Media Outreach Cell, IIT Kanpur

कानपुर, 26 मई, 2026: C3iHub ने नेशल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) भोपाल के सहयोग से “साइबर सुरक्षा के लिए एजेंटिक एआई” विषय पर 5 दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम 25 से 29 जून 2026 तक आईआईटी कानपुर स्थित C3iHub में आयोजित किया जाएगा।

साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एआई आधारित तकनीकों के तेजी से बढ़ते उपयोग के बीच, साइबर रक्षा, डिजिटल फॉरेंसिक, सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (SOC), वल्नरेबिलिटी असेसमेंट एंड पेनिट्रेशन टेस्टिंग (VAPT) तथा स्वचालित सुरक्षा प्रणालियों में एजेंटिक एआई की भूमिका को समझना आज बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इस एफडीपी का उद्देश्य प्रतिभागियों को एआई आधारित आधुनिक साइबर सुरक्षा प्रणालियों की व्यावहारिक जानकारी और उभरते पहलुओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, लाइव डेमो और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यह कार्यक्रम विशेष रूप से फैकल्टी सदस्यों, उद्योग विशेषज्ञों, शोधार्थियों और मास्टर्स के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया है।

पांच दिवसीय पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को एजेंटिक साइबर सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों की जानकारी दी जाएगी। इनमें एजेंटिक एआई साइबर सुरक्षा की मूल अवधारणाएं, एआई आधारित एथिकल हैकिंग और VAPT, साइबर फॉरेंसिक एवं एआई आधारित जांच, स्वचालित साइबर रक्षा और एआई आधारित SOC, साथ ही गवर्नेंस, नैतिकता, नीतियां और भविष्य के शोध जैसे विषय शामिल हैं।

कार्यक्रम में उद्योग, सरकारी संस्थानों, शोध संगठनों और अकादमिक जगत से जुड़े प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और वक्ता भाग लेंगे। एफडीपी के दौरान इंटरैक्टिव लाइव सत्र, हैंड्स-ऑन लैब, टूल डेमो और साइबर सुरक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जाएगा, जिससे देशभर के प्रतिभागी इसमें शामिल हो सकेंगे। कार्यक्रम में C3iHub, IIT कानपुर में ऑफलाइन भागीदारी के लिए 40 सीटें उपलब्ध हैं, जिनका चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। इसके अलावा देशभर के प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन भागीदारी की सुविधा भी रहेगी।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को C3iHub, IIT कानपुर और NFSU भोपाल द्वारा संयुक्त रूप से सह-ब्रांडेड प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • कार्यक्रम की तिथि: 25 से 29 जून 2026
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 जून 2026

अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए: https://lms.c3ihub.iitk.ac.in/event

आईआईटी कानपुर के बारे में

1959 में स्थापित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका 1,050 एकड़ का हरा-भरा परिसर शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों से समृद्ध है। संस्थान में 20 विभाग, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम, 27 केंद्र और तीन विशेष स्कूल हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को समाहित करते हैं। 570 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9,500 से अधिक छात्रों के साथ, आईआईटी कानपुर नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी बना हुआ है।